सीरिया के उप विदेशमंत्री ने इस देश में हर प्रकार की सैनिक कार्यवाही के लिए तुर्की को कड़ी चेतावनी दी है। सीरिया के उप विदेशमंत्री फैसल मिकदाद का यह बयान एसी स्थिति में सामने आया है जब तुर्की की संसद ने एक प्रस्ताव पारित करके इस देश की सेना को इराक और सीरिया के भीतर आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध कार्यवाही करने की अनुमति दे दी है।
तुर्की की संसद ने गुरूवार को ९८ मतों के मुकाबले २९८ से मतों से एक प्रस्ताव पारित करके अंकारा सरकार को इस बात की अनुमति दे दी कि वह इराक और सीरिया में एक वर्ष तक अपने सैनिकों को तैनात करके आईएसआईएल के विरुद्ध कार्यवाही कर सकती है। सीरिया के उप विदेशमंत्री ने इसी प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह तुर्की के इस कदम की भर्त्सना के लिए वह आपात बैठक बुलाये।
इसी प्रकार उन्होंने लड़ाकों को सीरिया भेजने के लिए तुर्की और सऊदी अरब पर आरोप लगाया। तुर्की की संसद में पारित होने वाले प्रस्ताव के अनुसार अंकारा सरकार इस बात की अनुमति देती है कि विदेशी सैनिक आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए तुर्की के सैनिक ठिकानों का प्रयोग कर सकते हैं। तुर्की की संसद ने यह प्रस्ताव एसी स्थिति में पारित किया है कि जब तुर्की ने कई दिन पहले से सीरिया के साथ अपनी सीमा पर लगभग १५ टैंक तैनात कर रखा है।
ज्ञात रहे कि तुर्की उन तकफीरी आतंकवादियों के मूल समर्थकों में है जो मार्च २०११ से सीरिया की सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं और किसी प्रकार के अपराध में संकोच से काम नहीं ले रहे हैं
3 अक्टूबर 2014 - 18:20
समाचार कोड: 642088
सीरिया के उप विदेशमंत्री ने इस देश में हर प्रकार की सैनिक कार्यवाही के लिए तुर्की को कड़ी चेतावनी दी है।